काला नमक रेसिपी (दही, लस्सी, फल-फ्रूट, सलाद)

दोस्तो जैसे कि हमारी हर टाइम फ्रूट्स, सलाद, दही आदि खाते टाइम आवशकता होती है कि इनमें कुश खास चटपटा मसाला मिलाया जाए ता जो इन सब का स्वाद बढ़कर दोगुना हो जाए । ये रेसिपी ना सिर्फ स्वाद को बढ़ाएगी बल्कि इसमें जो हम सामग्री डालेंगे उस से हमको सेहतमंद रहने में भी मदद करेगी ।

सामग्री :-

काला नमक ( पत्थर वाला ) :-  500 ग्राम
सेंधा नमक  ( वाइट पत्थर वाला )  :- 2 किलोग्राम
काली मिर्च  :- 50 ग्राम
जीरा  :- 100 ग्राम
जीरा ( भूना हुआ )  :- 100 ग्राम
हींग  :- 10 ग्राम
बड़ी इलायची  :- 50 ग्रामघा :-  20 ग्रामम
लोंग  :- 50 ग्राम
निशादर ठीकरी  :- 1 छोटा टुकड़ा
अमचूर  :- 200 ग्राम
जल्वतरी :-  20 ग्राम
जाफल :-  2 पीस
सुंड :-  50 ग्राम
अजवाइन :-  50 ग्राम

काला नमक तैयार करने की विधि :-

1.  सबसे पहले पत्थर वाला काला नमक और सेंधा नमक को किसी भारी चीज से छोटे छोटे टुकड़ो में कर ले, ता जो इसे ग्राइंडर करते टाइम कोई मुश्किल ना हो ।
2.  काली मिर्च, जीरा, बड़ी इलाइची, लोंग, मघा, जल्वतरी, जायफल, सुंड, अजवाइन, सब को धुप और गैस पर गरम कर कर सुखा लें ।
3.  अब ग्राइंडर में काले पत्थर वाले नमक और सेंधा नमक के टुकड़ों को ग्राइंड कर पाउडर बना लें ।
4.  अब दूसरी सब सामग्री को ग्राइंडर में ग्राइंड कर पाउडर बना ले ।
5.  अब नमक और सब सामग्री को अछी तरह से मिला लें और जरूरत हो तो इस सब को एक छननी से छान लें ता जो वेस्ट हो वो निकल जाए ।
6.  तो दोस्तो काला नमक बनकर तैयार है इसे आप फ्रूट्स, सलाद, दही, लस्सी पे जरूरत अनुसार व्रत सकते है ।
7.  इसे आप एक एयर टाइट डिब्बे में भर कर कई महीनों के लिए रख सकते है ।
नोट :- अगर आप चाहें तो सेंधा नमक की मात्रा को कम कर कर इसमें टाटा नमक भी यूज़ कर सकते हैं ।


Comments