हम सब अछी तरह से जानते हैं कि दालों में प्रोटीन्स, विटामिन्स आदि भरपूर मात्रा में होते
हैं और दालों का प्रोटीन हमारे शरीर द्वारा जल्दी से पचा भी लिया जाता है, तो आइए चने की दाल तैयार करें।
सामग्री :
चना दाल : 1 कटोरी
मूंग दाल (दो फाड़ धुली हुई) : 1/2 कटोरी
प्पाज : 1
टमाटर : 1
अदरक 1 इंच लम्बा टुकड़ा : 1
हरी मिर्च : 1-2
लहसुन : 5-7 कलियाँ
हींग : 1 पिंच
हरा धनिया
गर्म मसाला : 1/2 चमच
नमक : सवाद अनुसार
सरसो का तेल : 1 टेबल स्पून
विधि :
• चने की दाल को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए ।
• एक घंटे बाद दाल को पानी से निकाल कर धो लीजिये ।
• अब प्रेशर कूकर में एक गिलास पानी , नमक, और हल्दी पाउडर
डाल कर प्रेशर कुकर को गैस स्टोव पर रख दीजिए ।
• चने की दाल और मूंग दाल को प्रेशर कुकर में डाल कर पकने
के लिए रख दीजिए । कुकर में सीटी आने के बाद धीमी आंच पर दाल को 15 मिनट पकने दीजिए। गैस
स्टोव बंद कर दीजिए ।
• कुकर का प्रेशर खत्म होने तक मसाला तयार कर लीजिए ।
• अब प्पाज, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, आदि सब को अलग अलग
बारीक काट लीजिए ।
• अब कड़ाही में सरसो का तेल डाल कर गरम कीजिये ।
• तेल में हींग और जीरा डाल दीजिए , अब जीरा भुनने के
बाद बारीक कटा हुआ प्पाज, हरी मिर्च, अदरक,
लहसुन डाल दीजिए।
• प्पाज भूरा होने के बाद अब टमाटर दाल दीजिए , अब मसाले को धीमी
आंच पर इतना भूनिये के तेल ऊपर आ जाये ।
• अब तक प्रेशर कुकर का प्रेशर भी खत्म हो गया होगा ,
कूकर खोलिए और भूने हुए मसाले को दाल में मिला दीजिए , यदि आपको दाल गाढ़ी लगे तो आवश्यकता
अनुसार पानी मिला दीजिए, उबाल आने के बाद 2-3 मिनट धीमी आंच पर दाल को पकने दीजिए ।
• गैस स्टोव बंद कर दीजिए और दाल
में गर्म मसाला और हरा धनिया मिला दीजिये ।
अब आपकी चने की स्वादिष्ट दाल बनकर बिल्कुल तैयार है, गरमा गरम स्वादिष्ट चने की
दाल को चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइए ।

Comments
Post a Comment