दोस्तो आज हम रवा (सुजी) इडली विद चटपटा मसाला तैयार करेंगे वो भी बिना इडली स्टैंड के , तो इसके लिए हमें एक ढकन वाली कड़ाही और एक जालीदार प्लेट जो के कड़ाही में आराम से फिट हो जाये और 3-4 डिश प्लेटों की जरूरत होगी और साथ में इसको तैयार करने के लिए कुश सामग्री की जरूरत होगी, तो आइए आगे हम इसकी सामग्री और विधि के बारे में जाने ।
रवा ( सुजी ) :- 1 कप
दही :- 1/2 कप
एनो :- 1 छोटा पैकेट
प्याज :- 2-3
शिमला मिर्च :- 1-2
टमाटर :- 1-2
हरी मिर्च :- 1-2
रिफाइंड तेल :- 1-2 टेबल स्पून
कसूरी मेथी :- 1 स्पून
टमाटर सॉस :- 1 टेबल स्पून
चिली सॉस :- 1टेबल स्पून
विधि :-
एक बर्तन में रवा, कसूरी मेथी, नमक और दही और आवशकता अनुसार पानी डालकर अछे से मिक्स करें और एक घाड़ा मिश्रण तैयार करें और इस मिश्रण
को 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें ।
को 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें ।
अब दूसरी तरफ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, सब को लम्बा लम्बा बारीक काट ले ।
गैस स्टोव पर कड़ाही में तेल गरम करें, इस में प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च डाल कर 1-2 मिनट के पकाएं, इसके बाद टमाटर के साथ नमक डाल कर साथ
में 1-2 स्पून टमाटो और चिली सॉस डाल कर ढक कर 1-2 मिनट पकने के बाद गैस स्टोव बंद कर दें ।
में 1-2 स्पून टमाटो और चिली सॉस डाल कर ढक कर 1-2 मिनट पकने के बाद गैस स्टोव बंद कर दें ।
अब तक इडली का मिश्रण भी सेट हो कर तैयार हो गया होगा, इसमें एनो मिला कर अछी तरह से मिक्स करें ।
डिश प्लेटों में चारों तरफ आयल लगा कर इस मिश्रण को डिश प्लाटों में आधी डिश प्लेट तक भर दें ।
दूसरी तरफ कड़ाही में 1-2 गिलास पानी डाल कर कड़ाही को गैस स्टोव पर रखें और कड़ाही में जालीदार प्लेट रख कर डिश प्लेटों को इसके ऊपर रख कर कड़ाही
को ऊपर से ढक कर गैस स्टोव को 10-12 मिनट के लिए धीमी आंच पर चलने दें ।
को ऊपर से ढक कर गैस स्टोव को 10-12 मिनट के लिए धीमी आंच पर चलने दें ।
दोस्तों भाफ से हमारी इडली बनकर तैयार है , डिश प्लेटों को बाहर निकाल कर ठंडा होने के बाद इडली को डिश प्लेटों से बाहर निकाल कर टुकड़े कर लें ।
अब पहले से तैयार किये गए चटपटे मसाले वाली कड़ाही को गैस स्टोव पर रखे और इन इडली के टुकडों को इस मसाले में मिक्स कर दें और गैस स्टोव को बंद
कर दें ।
कर दें ।
तो दोस्तों हमारी गरमा गरम रवा इडली विद चटपटा मसला बनकर बिल्कुल तैयार है, इसे अपने परिवार , रिश्तेदार , दोस्तों के साथ मिलकर खाएं ।
नोट :- इडली पककर तैयार है जा नहीं इसको चेक करने के लिए आप इसमें छुरी डाल कर देखे , अगर मिश्रण छुरी के साथ लग रहा हो तो इसको कुश मिनटों
के लिए और पकाएं ।
image source
के लिए और पकाएं ।
image source

Comments
Post a Comment