ताजा पालक पनीर की पत्तियां, पनीर, प्याज और मसालों के साथ ताजा मखन, पालक पनीर की सब्जी मेरे और
मेरे परिवार की एक बहुत ही पसंदीदा डिश है, उम्मीद है कि यह आपकी भी पसंदीदा डिश
बन जाएगी , तो आईए पालक पनीर की सब्जी तैयार करें ।
मेरे परिवार की एक बहुत ही पसंदीदा डिश है, उम्मीद है कि यह आपकी भी पसंदीदा डिश
बन जाएगी , तो आईए पालक पनीर की सब्जी तैयार करें ।
सामग्री : -
ताजा पालक की पत्तियां :- 500 ग्राम
पनीर :- 300 ग्राम
ताजा मखन। :- 100 ग्राम
प्याज :- 2
टमाटर :- 2
हरी मिर्च :- 1-2
लहसुन :- 5-7 कलियां
अदरक :- 1 इंच का टुकड़ा
जीरा :- 1/2 चम्मच
हींग :- 1 चुटकी
लाल मिर्च :- स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर :- 1/2 चम्मच
नमक :- स्वाद अनुसार
गर्म मसाला :- 1/2 चम्मच
सरसो का तेल :- 1 टेबल स्पून
विधि :-
• पालक की पत्तियों की डंडियां तोड़कर खुले पानी में धो ले।
• पनीर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले ।
• प्रेशर कुकर को गैस स्टोव पर रखें और इस में आधा गिलास पानी और थोड़ा सा नमक डाल दे।
• प्रेशर कुकर में धुली हुई पालक की पत्तियों को डाल दे और 2 सीटी आने दे ।
• प्रेशर कुकर को खोलिए और इन पालक की पत्तियों का ग्राइंडर की मदद से पेस्ट बना ले।
• अब दूसरी तरफ प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक सब को अलग अलग से बारीक काट ले।
• एक कड़ाही में तेल गरम करे।
• गरम तेल में जीरा, हींग हल्का भुनने के बाद कटे हुए प्याज को भूरा होने तक भूने।
• जब प्याज भुनने के बाद भूरा हो जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च
डाल कर हिलायें और साथ में बारीक कटा हुआ टमाटर, लाल मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, गर्म मसाला, डाल कर
मसाले को अछी तरह से भुने ।
डाल कर हिलायें और साथ में बारीक कटा हुआ टमाटर, लाल मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, गर्म मसाला, डाल कर
मसाले को अछी तरह से भुने ।
• भुने हुए मसाले में पालक की बनी हुई पेस्ट डाल कर आवश्कता अनुसार पानी डाल कर 4-5 मिनट के लिए ढक
कर पकाएं।
कर पकाएं।
• अब इसमें पनीर के टुकड़ों को डाल कर अछे से मिक्स करें और 2-3 मिनट के लिए ढक कर धीमी आंच पर पकने दें
ता जो पनीर के टुकड़े मिक्स हो कर नरम हो जाएं।
ता जो पनीर के टुकड़े मिक्स हो कर नरम हो जाएं।
• गैस स्टोव को बंद कर दें।
• पालक पनीर की सब्जी बनकर तैयार है, इसमें मखन डाल कर इसे रोटी, नान, चावल के साथ परोसें और खाये।
Comments
Post a Comment