बिना अंडे का वेज ऑमलेट रेसिपी

दोस्तो आज हम बिना अंडे का वेज ऑमलेट तैयार करेंगे । दोस्तो कई बार समय कम होने की वजह से कुश स्वादिष्ट करारा खाने का मन होता है, जिसको तैयार करने में ज्यादा समय न लगे । तो दोस्तो ये रेसिपी बिना अंडे का ऑमलेट आपके लिए बहुत ही बेहतरीन रहेगी । तो आइए जानते है वेज ऑमलेट तैयार करने की विधि ।

सामग्री :-

बेसन :-  250 ग्राम
प्याज :-  2
टमाटर :-  2
हरी मिर्च :-  1
हरा धनिया या कसूरी मेथी :-  1 चमच
लाल मिर्च :-  स्वाद अनुसार
नमक :-  स्वाद अनुसार
गरम मसाला :-  1/4 चमच
जीरा :-  1/2 चमच
पानी :- 1-1/2 कप

विधि :-

1.  सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च सब को बारीक काट लें ।
2.  दूसरी तरफ एक बर्तन में बेसन को छान लें ।
3.  छाने हुए बेसन में बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, जीरा,  स्वाद अनुसार लाल मिर्च, नमक, डाल कर अछे से मिक्स कर लें ।
4.  अब इस में धीरे धीरे पानी डालकर एक घोल तैयार करें । ये घोल ज्यादा पतला नही होना चाहिए ।
5.  इस घोल को 10-15 मिनट सेट होने के लिए रख दीजिए ।
6.  एक तरफ गैस स्टोव पर नान सटिक पैन जा तवा रख कर गरम करें और तेल डालकर चारो ओर फैला दें ।
7.  आंच को मीडियम रखे और घोल का एक बड़ा चमच तवे पर डाल कर गोल आकार में फैला दें ।
8.  एक साइड पकने के बाद पलट कर चारो तरफ थोड़ा तेल लगा दें ।
गरमा गरम वेज ऑमलेट बनकर तैयार है इसे चिली सॉस या टमाटो सॉस के साथ परोसें और खाएं ।

नोट :- दोस्तो अगर आप चाहे तो इस वेज ऑमलेट को ब्रेड में रख कर टोस्ट के रूप में भी खा सकते हैं, तो इसके लिए पहले एक तरफ ब्रेड को दोनों तरफ से मखन लगा कर गरम का लें जिससे इसका स्वाद और भी दुगना हो जाएगा ।

Comments