बच्चा होने के बाद महिलाओं के सेहतमंद रहने के लिए पंजीरी रेसिपी

सर्दियों के मौसम में पंजीरी खाने की बात ही अलग है । ये उत्तर भारत की एक लोकप्रिय सर्दियों की मिठाई भी है । लेकिन पंजीरी सबसे ज्यादा उन औरतों के लिए फायदेमंद है जिन्होंने बच्चें को जन्म दिया हो। प्रेग्नेंसी के बाद आप क्या खाएं जो आपकी सेहत के लिए जरूरी हो ये बात हर महिला जानना चाहती है। पंजीरी खाने से सेहतमंद रहने के कई फायदे हैं। इसे आप एक बार बनाकर रख लें फिर दिन में कभी भी एक कटोरी खाने से कई फायदे भी हैं। 

पंजीरी बनाने की सामग्री :-

आटा- 2 किलो
देसी घी- 2 किलो
चीनी ( बुरा )- 1-250 किलोग्राम
खाने वाली गूंद- 120 ग्राम
कमरकस- 120 ग्राम
अजवाइन- 70 ग्राम
सौंफ- 3 चम्मच
मगज़- 50 ग्राम
माखाने- 100 ग्राम
अखरोट- 200 ग्राम
बादाम- 300 ग्राम
काजू - 300 ग्राम
सूखा नारियल- 150 ग्राम
इलायची का पाउडर- 1 चम्मच
सोंठ का पाउडर- 2 चम्मच

पंजीरी बनाने की विधि :-

1.  पंजीरी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक लोहे की भारी कड़ाही लें और इसमें 2 किलो देसी घी डालकर गैस भठी पे गर्म करें।
2.  गूंद, कमरकस, अजवाइन, को ग्राइंडर कर के पाउडर बना कर एक साइड रख लें ।
3.  बादाम, काजू, अखरोट, सुखे नारियल को काट कर एक साइड रख दें ।
4.  अब गरम घी में धीरे धीरे आटा डाल कर धीमी आंच पर आटे को चला कर भूनें जब  आटा आधे से ज्यादा भुन जाए तब इसमें गूंद का पाउडर डाल कर भूनते रहे जब तक आटा भूरे सुनहरे रंग का न हो जाए और घी आटे से अलग होना शुरू हो जाए।
5.  अब गैस भठी को बंद कर दें और इसमें कमरकस डाल कर मिक्स करें ।
6.  अब इसमें सारा का सारा ड्राई फ्रूट , खसखस आदि डाल दें और धीरे धीरे बुरा खंड डाल कर अछे से मिक्स करें ।

नोट :-
ड्राई फ्रूट्स, बुरा खंड डालते टाइम ज्यादा टाइम न लगाएं क्योंकि आटा ठंडा होने के बाद सब मिक्स करना मुश्किल हो जाएगा ।
आप चाहे तो टेस्ट के लिए अपने हिसाब से खोया भी डाल सकते हैं ।












Comments