वेज सांबर रेसिपी

सांबर परम्परागत तमिल भोजन का प्रमुख हिस्सा है । चाहे चावल हों, बड़ा हो, डोसा हो,  इडली हो, रवा इडली हो सांबर सभी के साथ खाने में बहुत मज़ा
आता है । यह कई तरीकों से बनाया जाता हैं,  ये कई सब्जियों से बनाया जा सकता है । इसे बनाने में अरहर (तूअर) की दाल और सब्जियों का प्रयोग किया
जाता है,  यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी है, तो आइये आज हम सांबर बनाने की विधि जाने ।

सामग्री :-

अरहर की दाल :- 1/2 कप
टमाटर :- 3
अदरक :- 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च :- 2
लौकी :- 1 कप (बारीक कटी हुई)
बीन्स :- 10-12 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
हरा धनिया :- 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
करी पत्ता :- 15-20
इमली का पल्प :- 2 टेबल स्पून
राई :- ½ छोटी चम्मच
मेथी के दाने :- ¼ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर :- ¼ छोटी चम्मच
नमक :- 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल :- 3-4 टेबल स्पून

सांबर का मसाला पाउडर बनाने की सामग्री :-

चना दाल :- 1 छोटी चम्मच
उड़द दाल :- 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च :- 2
साबुत धनिया :- 2 छोटी चम्मच
जीरा :- 1/2 छोटी चम्मच
मेथी के दाने :- 1/2 छोटी चम्मच
सरसों के दाने :- 1/2 छोटी चम्मच
बड़ी इलायची :- 2
काला मिर्च :- 8-10
लौंग :- 2  
दालचीनी :- 1/2 इंच टुकड़ा

सांबर मसाला तैयार करने की विधि :-

◆  एक छोटी कड़ाही में सारे साबुत मसाले और दूसरी सामग्रियां डाल दीजिए और धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये,  भुने मसाले को प्लेट
में निकाल कर रख दीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए ।
◆  भुने मसालों को मिक्सर जार में डालिए, साथ में टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को भी काटकर जार में डाल दीजिए और सारी चीजों को एकदम बारीक
पीस लीजिए ।

विधि :-

1.  अरहर की दाल को धोकर 1/2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिये ।
2.  कुकर में भिगी हुई अरहर की दाल, 1 कप पानी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिये, कुकर बंद करके दाल को 1 सीटी आने के बाद, धीमी आंच
पर 4 से 5 मिनिट तक पकने दीजिए, इसके बाद गैस बंद करके कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए,  प्रैशर खत्म होने पर दाल को चैक कीजिए
और इसे मैश कर लीजिए ।
3.  सारी सब्जियों को अछे से धो कर एक पैन में आधा कप पानी डालकर साथ में सारी सब्जियां डालकर सब्जियों को ढककर मध्यम आंच पर हल्की
नरम होने तक पकने दीजिए ।
4.  थोड़ी देर बाद सब्जियों को चैक कीजिए, अगर ये नरम ना हुई हो, तो इन्हें कुछ देर के लिए और पकने दीजिए ।
5.  सांबर बनाने के लिए एक बड़े बरतन में तेल डालकर गरम कीजिए ।
6.  गरम तेल में सरसों, मेथी डालकर हल्का सा भूनिए और इसके बाद, करी पत्ते, हल्दी पाउडर और पिसा हुआ मसाला डाल दीजिए, मसाले से तेल
अलग होने तक इसे  मध्यम आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए भून लीजिए ।
7.  मसाला भुन जाने पर उबाली हुई सब्जियों को इसमें डाल दीजिए, साथ में 2 कप पानी भी डाल दीजिए और इसे उबलने दीजिए ।
8. मैश की हुई दाल को भी इसमें मिला दीजिए और सांबर में 1 कप पानी, इमली का पल्प और नमक डालकर मिला दीजिए

9.  सांबर में उबाल आने के बाद सांबर को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए, 5 मिनिट बाद वेज सांबर बनकर तैयार हो जाएगा,  इसमें
हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए ।
गरमागरम सांबर इडली, डोसा या अपने मन पसन्द रैसिपी के साथ परोसिये और खाइए ।

नोट :- सांबर के लिए सब्जियां अपनी पसंद से डाल सकते हैं. इसमें टिंडे, बैंगन, कद्दू, मुनगा इत्यादि ले सकते हैं ।
image source

Comments