आलू कटलेट रेसिपी ( Allo Cutlet Recipe )

दोस्तो आज हम आलू कटलेट की रेसिपी के बारे में जानेगे, आलू कटलेट जो कि खाने में बहुत ही सॉफ्ट, स्वादिष्ट होते हैं । इन्हें हम बहुत ही आसानी से घर में तैयार कर सकते है । तो आइए आलू कटलेट की रेसिपी के बारे में जाने ।
सामग्री :-
आलू :-  3 ( उबले हुए )
प्याज :-  2
अदरक :-  1 इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च :- 1-2
हरा धनिया
लाल मिर्च :-  स्वाद अनुसार
नमक :-  स्वाद अनुसार
गरम मसाला :-  1/2 चम्मच
जीरा पाउडर :-  1/2 चम्मच
चाट मसाला :-  1 चम्मच
अरारोट :-  1 चम्मच
ब्रेड पीस :-  4-5
तेल तलने के लिए
विधि :-
1.  सबसे पहले प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, सब को बारीक काट कर रख लें ।
2.  अब एक बर्तन उबले हुए आलू को मैश करें ।
3.  मैश किये हुए आलुओं में बारीक कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक आदि डाल कर मिक्स करें ।
4.  अब इस मे लाल मिर्च, नमक, गरम मसाला, आधा चम्मच चाट मसाला, अरारोट डाल कर अछे से मिक्स करें ।
5.  अब इस मिश्रण को लगभग 2 इंच लंबे और 1 इंच मोटे कटलेट की शेप में रोल करें ।
6.  अब ब्रेड को साइड से कनियां काटकर हल्का सा पानी छिड़के और इन्हें मैश करें ।
7.   इन कटलेट्स को मैश किए हुए ब्रेड में हल्का सा कोट करें ।
8.  अब एक पैन में गैस स्टोव पर तेल गरम करें ।
9.  तेल अछे से गरम हो जाने के बाद धीमी आंच पर इसमे आलू कटलेट्स को तले ।
10.  तलते समय धयान रखे कि इनका रंग हल्का ब्राउन होने पर इन्हें बाहर निकाल लें ।
11.  दोस्तो आलू कटलेट्स बनकर तैयार है इसे टमैटो सॉस , चिली सॉस या फिर अपनी पसंदीदा सॉस के साथ खाएं और सर्वे करें ।
नोट :-
1.  आप आलू कटलेट्स को लंम्बे गोलाकार शेप की बजाए कोई भी शेप दे सकते हैं ।
2.  इन्हें खाने से पहले इन पर चाट मसाला डाल कर खाएं जिस से इसका स्वाद और भी दुगना हो जाएगा ।


Comments