राजमा, आलू, पनीर के मसालेदार कटलेट एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी है, जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं, साथ ही बड़े भी इसे बड़े चाव से खाना पसंद
करते हैं । तो आइए मसालेदार कटलेट्स तैयार करने की विधि जाने ।
करते हैं । तो आइए मसालेदार कटलेट्स तैयार करने की विधि जाने ।
सामग्री :-
सफेद राजमा :-. ½ कप
लाल राजमा :- ½ कप
उबले हुए आलू :- 2
पनीर :- 200 ग्राम
तेल :- 2-3 टेबल स्पून
हरा धनिया :- 2-3 टेबल स्पून
अदरक :- ½ इंच टुकडा़
हरी मिर्च :- 2 बारीक कटी हुई
चाट मसाला :- 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर :- 1 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर :- 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर :- स्वाद अनुसार
गरम मसाला :- ½ छोटी चम्मच
नमक :- स्वाद अनुसार
विधि :-
1. राजमा को 8-10 घंटो के लिए पानी में भीगो दीजिए ।
2. भीगे हुए राजमा को कुकर में डाल कर इसमें 1/2 कप पानी और 3/4 छोटी चम्मच नमक डाल कर कुकर को बंद करें ।
3. 1 सीटी आने तक इसे पका लीजिए, कुकर में सीटी आने पर गैस धीमा कर दीजिए और धीमी आंच पर 3 मिनिट पकने दीजिए ।
4. 3 मिनिट बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर कुकर खोल लीजिए ।
5. राजमा को छलनी में छान कर निकाल लीजिए और राजमा को ठंडा होने के लिए रख दीजिए ।
6. उबले हुए आलू को छील कर प्याले में कद्दूकस कर लीजिए ।
7. राजमा के ठंडे हो जाने के बाद इन्हें मिक्सर जार में डालकर हल्का सा पीस लीजिए ।
8. पीसे हुए राजमा को आलू वाले प्याले में ही निकाल लीजिए ।
9. पनीर, हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, चाट मसाला, भूना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक डाल कर अछे से मिक्स
कर लीजिए।
कर लीजिए।
10. कटलेट बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
राजमा कटलेट :-
◆ कटलेट बनाने के लिए, थोड़ा सा मिश्रण हाथ में निकालिए ।
◆ हाथ से दबा-दबाकर गोल कर लीजिए, फिर इसे चपटा करके कटलेट का आकार दे दीजिए ।सारे कटलेट्स इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए ।
◆ कटलेट सेकने के लिए पैन में तेल डाल कर गरम कीजिए ।
◆ गरम तेल में कटलेट एक-एक करके डालिए और धीमी- मध्यम आंच पर कटलेट फ्राय कीजिए ।
◆ जब कटलेट नीचे से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें पलट कर दूसरी ओर से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए ।
◆ दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाने पर कटलेट को प्लेट में निकाल लीजिए ।
◆ क्रिस्पी और स्वादिष्ट राजमा कटलेट तैयार हैं ।
◆ इन कटलेट को टमैटो सॉस या अपनी किसी भी मनपसंद चटनी के साथ परोसिए और खाइए ।
नोट :-
◆ कद्दूकस किए हुए अदरक के बदले अदरक का पेस्ट भी ले सकते हैं ।
◆ कटलेट को मध्यम आंच पर सेकना है ।




Comments
Post a Comment