मसालेदार भरी हुई शिमला ( पहाड़ी ) मिर्च

भरवाँ शिमला मिर्च (Stuffed Simla Mirch) खाने में बहुत ही अच्छी लगती है, अगर आप इसे बनायें तो आप भी यही महसूस करेंगे, आइये भरवाँ शिमला मिर्च (Bharwa Shimla Mirch) बनाते हैं, मुझे आशा है कि आप इस रेसिपी का उतना ही आनंद लेंगे, जितना कि मुझे आनंद आता है, तो आइए इसकी सामग्री और विधि के बारे में जाने ।

सामग्री :-

शिमला मिर्च (पहाड़ी मिर्च) :- 2
आलू ( उबले, छीले हुए :- 3
नमक :- स्वाद अनुसार
जीरा :- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर :- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर :- स्वाद अनुसार
अमचूर :- 1/2 चम्मच
गरम मसाला :- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) :- 1 चम्मच
तेल :- 2-3 टेबल स्पून

विधि :-

1. उबले, छीले हुए आलू में नमक, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आम पाउडर, गरम मसाला, और हरी मिर्च सब डालकर अछे से मिक्स करें ।
2. शिमला मिर्च के सबसे ऊपर और नीचे से काट कर बीज और झिल्लियों को निकाल दें ।
3. शिमला मिर्च को बीच में से लंबाई की तरफ काट कर 2 टुकड़ों में कर लीजिए ।
4. इन टुकड़ों  में पहले से तैयार किया हुआ मसाला दबा कर भर दें ।
5. मध्यम आंच पर फ्लैट तल वाली सॉस पैन को गरम करें और पैन में तेल डालकर इसको चिकना करें ।
6. इन टुकड़ों को पैन में फैलाएं, ओवरलैप न करें। पैन को कवर करें और इसे लगभग 5-7 मिनट तक पकने दें ।
7. हर तरफ से शिमला मिर्च को सुनहरा भूरा होने तक पकाएं ।
8. भरवां शिमला मिर्च बनकर तैयार है ।

नोट :-

1. भरवां शिमला मिर्च बनकर तैयार है, यह एक बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है, इन्हें एक साइड डिश के रूप में परोसें ।
2. सैंडविच बनाने के लिए भी आप भरवां शिमला मिर्च का भी उपयोग कर सकते हैं ।
image source

Comments