शकरकंदी चाट रेसिपी

सर्दी के मौसम में गरमागरम चटपटी चाट की बात करें तो शकरकंदी की चाट का मज़ा ही अलग होता है, शकरकंदी हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद फूड है, आज हम शकरकंदी की चाट बनाने की विधि के बारे में जानेगे ।

सामग्री :-

शकरकंद :- 5
मीठी चटनी
हरा धनिया :- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
जीरा :- 1 चम्मच (भून कर पीसा हुआ)
काला नमक :- स्वाद अनुसार
चाट मसाला
नींबू :- 1

विधि :-

1.  शकरकंद चाट बनाने के लिए शकरकंद को कुकर में पानी डाल कर उबाल कर नरम कर लीजिए ।
2.  शकरकंदी चैक करने के लिए हाथ को भाप से बचाते हुए शकरकंदी को हल्के से हाथ लगाकर देखिए ।
3.   शकरकंदी अपने आप दबने लगती है तो शकरकंदी उबल कर तैयार है ।
4.   इसे कुकर से निकाल कर थोड़ा ठंडा होने दीजिए ।
5.   इसके बाद इन्हे चाकू की सहायता से छील लीजिए और फिर, आधा-आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिए ।
6.  प्याले में टुकड़ों को डाल कर इस पर काला नमक, भुना जीरा पाउडर, मीठी चटनी, स्वाद अनुसार नींबू का रस और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर अछे से
मिक्स कर दीजिए ।
7.  शकरकंद की चाट बनकर तैयार है ।
8.  शकरकंदी की चाट को डिश प्लेटो में निकालकर ऊपर से नींबू रस, मीठी चटनी, चाट मसाला डाल कर खुद खाएं और अपने साथियों के साथ मिल बैठ
कर खाएं ।

नोट :-

• शकरकंदी को कुकर में उबालने की बजाय माइक्रोवेव में भी भून सकते हैं ।

• अपने स्वाद के लिए आप चिली सॉस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।

Comments