फुल गोभी मंचूरियन

फुल गोभी मंचूरियन एक स्वादिष्ट मंचूरियन डिश है, हम सब ने गोभी के पकोड़े तो अक्सर खाएं है, फूलगोभी मंचूरियन एक लोकप्रिय इंडो चीनी व्यंजन है, खस्ता और कुरकुरे फूलगोभी मंचूरियन एक स्वादिष्ट विकल्प है, तो आइए फुल गोभी मंचूरियन तैयार करें ।

सामग्री :-

फूलगोभी :-  1 फूल
प्याज :- 2 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च :- 2  (बारीक कटी हुई)
हरी शिमला मिर्च :- 1 (बारीक कटी हुई)
लाल शिमला मिर्च :- 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक लहसुन का पेस्ट :- 1 बड़ा चम्मच
नमक :- स्वादअनुसार
चीनी :- 1/4 चम्मच
सिरका :- 1/2 चम्मच
पानी :- 1/2 कप
तेल :- तलने के लिए
तिल का तेल :- 2 चम्मच
मकई का आटा :- 1/4 कप
चावल का आटा :- 1 बड़ा चम्मच
नमक :- स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर :- 1/2 चम्मच
पानी :- 3/4 कप
सोया सॉस :- 1 बड़ा चम्मच
चिली सॉस :- 2 चम्मच
टमाटर केचप :- 2 बड़े चम्मच

विधि :-

● सबसे पहले फूल गोभी को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें ।
● एक कटोरे में, मकई का आटा, चावल का आटा और पानी डाल कर अच्छी तरह मिलाएं ।
● घोल बनाने के लिए धीरे-धीरे पानी डालें, यह न तो बहुत गाड़ा और न ही बहुत पतला हो, बस गोभी के टुकड़े को कोट करने के लिए पर्याप्त है।
● तलने के लिए तेल गरम करे, घोल में प्रत्येक फूलगोभी के टुकड़ों को डुबो कर गर्म तेल में छोड़ दें ।
● टुकड़ो पर एक अच्छा सुनहरा रंग पाने के लिए मध्यम आंच में भूनें । और इन्हें एक प्लेट में निकाल कर रख लें ।
●एक दूसरे पैन में तिल का तेल गर्म करें और उसमें प्याज, लहसुन, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालें ।
लगभग एक मिनट के लिए तेज आंच में पकाएं ।
● हरी और लाल शिमला मिर्च डालें, लगभग एक मिनट के लिए भुने ।
● सब सॉस डाले और अच्छी तरह से मिलाएं,  आंच को मध्यम कर दें, सॉस अब गाढ़ा होने लग गया होगा ।
● नमक, चीनी और लगभग आधा कप पानी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें ।
● सिरका डालें और मिक्स करें ।
● आंच को बढ़ाएं और तली हुई फूलगोभी के फूल डालें, इसे सॉस के साथ कोट करें ।
● एक-दो मिनट पकाएं और आंच से उतार लें ।
                   

Comments