आलू मेथी भुर्जी की रेसिपी

दोस्तो ठंड के मौसम के शुरू होते ही हरी हरी मैथी बाजार में मिलनी स्टार्ट हो जाती है, आलू मेथी की भुर्जी बहुत ही स्वादिष्ट, करारी बनती है, मैथी की भुजी बन रही हो तो तब इसकी महक दूर दूर तक फैल जाती है, मैथी, पालक जैसी हरे पत्ते वाली सब्जियां पौष्टिक भी होती हैं जिससे हमारे शरीर को काफी तरह के फायदे होते है, तो आइए दोस्तो आलू मेथी की सामग्री और विधि के बारे में जाने ।

सामग्री :-

आलू :- 4 (लगभग 350 ग्राम)
मेथी :-  लगभग 200 ग्राम
प्याज :- 2
टमाटर :- 2
जीरा :- ½ छोटी चम्मच
हींग :- 1 पिंच
धनिया पाउडर :- ½ छोटी चम्मच
हरी मिर्च :- 2 (बारीक कटी हुई)
नमक :- स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर :- स्वाद अनुसार
गरम मसाला :- ¼ छोटी चम्मच
सरसों का तेल :- 2-3 चम्मच

विधि :-

1. मैथी के डंडिया तोड़ कर पत्तियों को अलग कर लें, पत्तियों को बारीक काट लें ।
2. कटी हुई पत्तियों को 2-3 बार साफ पानी से धो कर छलनी में रख लीजिए, ताकि पत्तियों से पानी निकल जाए ।
3. आलू को छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये ।
4. प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, सब को बारीक काट कर रख लीजिए ।
4. कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये ।
5. जीरा भुनने के बाद बारीक कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च डाल कर भुनने दीजिये
6. अब लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक, गरम मसाला, धनिया पाउडर डाल दीजिए ।
7. गैस धीमी कर दीजिए और आलू , मेथी डाल कर इसे अछे से मिक्स कीजिए ।
8. कड़ाही को ढककर 10-15 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिये ।
9. आलू , मेथी भुर्जी को चैक कीजिए और भुर्जी में यदि आलू सख्त हों तो सब्जी को ढककर और धीमी गैस पर 2 मिनिट तक पकाएं ।
10. आलू , मेथी की भुर्जी बनकर तैयार है, आलू , मेथी की भुर्जी को प्याले में निकाल लीजिये ।
11. भुर्जी को गरमागरम परांठे या चपाती के साथ परोसिये और खाइए ।

नोट :-

1. आलू को तुरंत ही काटे. अगर पहले से काटकर रखने हो, तो पानी में डालकर ही रखें, वरना ये काले पड़ जाते हैं.

2. सब्जी को बीच-बीच में जरूर चलाते रहें ताकि सब्जी तले पर लगकर जल ना जाए ।


Please comment if you like this recipe.

Comments