स्वादिष्ट शाही पनीर रेसिपी

शाही पनीर लजीज और आसान रेसिपी है जिसे आप रुटीन में, त्योहारों में या किसी खास मौके पर बना सकते है । ये शाही पनीर की रेसिपी भारतीय रेसिपी पार्टियों के लिए एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश है । इसे रुमाली रोटी, बटर नान और जीरा राइस के साथ खाया जा सकता है । यहां रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर की रेसिपी दी जा रही है जिसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं । तो आइए जाने शाही पनीर की सामग्री और विधि के बारे में.....

सामग्री :-

पनीर :- 400 ग्राम (छोटे चकोर टुकड़ों में कटे हुए)
तेल :- 2 बड़े चम्मच
प्याज़ :- 2 (बारीक कटे हुए)
टमाटर :- 2 (बारीक कटे हुए)
हरी मिर्च :- 2
अदरक, लहसुन पेस्ट :- 1चम्मच
लाल मिर्च पावडर :- स्वाद अनुसार
नमक :- स्वादानुसार
क्रीम या मलाई 2-3 चम्मच
कसूरी मेथी या हरा धनिया :- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
गरम मसाला पावडर :- 1 छोटा चम्मच
इलाइची का पावडर :- 1/4 चम्मच

विधि :-

1. एक कढाई में तेल गरम करें ।
2. तेल गरम होने के बाद जीरा डाल कर प्याज़, डालकर हल्का सा भूनें ।
3. अब हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालकर 10-12 मिनट तक पकाएँ या जबतक टमाटर का नरम न हो जाए ।
4. इसमें लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर और नमक डालकर भूनें ।
5. इस मिश्रण को ठंडा होने दें ।
6. फिर इस मिश्रण को मिक्सर जार में डाल कर थोड़ा सा पानी डाल कर पीसें ।
7.  फिर पीसे मिश्रण को उसी कढाई में डालें ।
8. अब क्रीम या मलाई डाल कर ढक कर धीमी आँच पर 10 मिनट तक पकाएँ और जिस हिसाब से आपको ग्रेवी रखनी हो उतना पानी डाल कर उबाल आने दें ।
9. अब पनीर, गरम मसाला पावडर, छोटी इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 5-7 मिनट तक ढक कर पकाएं ।
10. शाही पनीर की सब्जी बनकर तैयार है ।
11. इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें, हरा धनिया डालकर सजाएँ और गरमागरम परोसें ।












Comments