गेहूं , नारियल कुकीज़ रेसिपी

दोस्तो आज हम एक सेहत के लिए स्वस्थ कुकीज़ तैयार करेंगे । क्योंकि इसमें इस्तेमाल किया जाने वाला आटा गेहूं का आटा है । जो सभी तरह के आटे की तुलना में बहुत स्वस्थ है। आप इसे 30 मिनट से भी कम समय में तैयार कर सकते हैं और यह  बाहर से किसी दुकान से खरीदे गए की तुलना में बहुत स्वस्थ है। उम्मीद है कि आप इसे जरूर बनाएंगे ।

सामग्री :-

नारियल बूरा :- 1/2 कप
देसी घी :- 1/4 कप
ब्राउन शुगर :- 1/2 कप
गेहूं का आटा :-  3/4 कप
दूध :- 1 टेबलस्पून
बेकिंग सोडा :- 1/2 चम्मच

विधि :-

1. ओवन को 170 डिग्री पर प्रीहीट करें ।
2. एक बर्तन में देसी घी,  ब्राउन शुगर लें और अच्छी तरह फेंटें ।
3. घी वाले बर्तन में नारियल डालें और अच्छी तरह मिक्स करें ।
4. आटा और बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह मिक्स करें ।
5. दूध डालें और इसे एक रोटी के लिए गुंधे हुऐ आटे की तरह तैयार कर लें ।
6. इसे छोटी गेंदों में विभाजित करें, और गेंदों को फ्लैट करें और ऊपर कुछ नारियल लगा दे ।
7. इसे बेकिंग पैन में रख कर ओवन में रखे और 15 से 18 मिनट के लिए बेक करें ।
8. निकालें और ठंडा करने के लिए रख दें ।
9. कुकीज बन कर तैयार है इसे खुद खाएं और अपने साथियों के साथ शेयर करे ।

नोट :-

◆  अगर आप चाहे तो अपने स्वाद के अनुसार कुश और ड्राई फ्रूट्स भी मिक्स कर सकते हैं ।

image source

Comments