सूखा चना मसाला रेसिपी

दोस्तो चना मसाला एक बहुत ही स्वादिष्ट, करारा, खाने में बहुत ही मजेदार रेसिपी है । जब कुछ झटपट से बनने वाला स्वादिष्ट खाने का मन करे तो छोले एक बहुत अच्छा आप्शन है, तो आइए इसकी सामग्री और विधि के बारे में जाने ।

सामग्री :-

काबुली चना :- 1 कप
प्याज :- 2 ( लंबाई तरफ बारीक कटे हुए )
टमाटर :- 2 ( बारीक कटे हुए )
हरा धनिया :- 2-3 चम्मच कटा हुआ
अजवायन :- ¼ छोटी चम्मच
जीरा :- ¼ चम्मच
हरी मिर्च :- 5 (बारीक कटी हुई और लम्बाई में कटी हुई)
अदरक :- ½ इंच का टुकड़ा
लाल मिर्च पाउडर :- स्वाद अनुसार
बेकिंग पाउडर :- ⅛ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर :- 1/2 चम्मच
अमचूर पाउडर :- ¼  चम्मच
गरम मसाला पाउडर :- ¼ चम्मच
नमक :- स्वाद अनुसार
तेल :- 2 टेबल स्पून

विधि :-

1.  चनों को रात भर पानी में भीगने के लिए रख दे ।
2.  चनों को धो कर कुकर में डालें, 2 कप पानी, 1/2 छोटी चम्मच नमक, बेकिंग सोडा और टी बैग भी डाल दें ।
3.  कुकर बन्द करके गैस स्टोव पर उबालने के लिये रख दें,  कुकर में 2 सीटी आने के बाद गैस को धीमी आंच पर 10-15 मिनट के लिए रख दें ।
4.  कुकर का प्रेशर अपने आप  खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये ।
5.  कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर खोलें ओर चनों को छान कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिए ।
6.  एक पैन या कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये ।
7.  तेल गरम होने पर इसमें जीरा, अजवाइन डाल दीजिये और हल्का भुनने दीजिये ।
8.  अब कटी हुई हरी मिर्च और लम्बाई में कटी मिर्च और लम्बाई में कटा अदरक भी डाल कर हल्का सा भून लीजिए ।
9.  अब प्याज डालकर हल्का भूरा होने के बाद अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पाउडर, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर, कटे हुए टमाटर और बारीक कटा हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिक्स कर दिजिए ।
10.  अब इस मसाले में चने डालकर अछे से मिक्स कर के 5-7 मिनट के लिए ढक कर पकने दें ।
11.  चना मसाला बन कर तैयार हैं ।
12.  स्वादिष्ट चना मसाला को पूरी, परांठा, रोटी के साथ परोसिये और खाइये ।

नोट :-

• तेल के बदले घी भी ले सकते हैं ।
• टी बैग के बदले एक चम्मच चाय को कपड़े में बांध कर डाल सकते हैं ।
• अमचूर के बदले अनारदाना भी डाला जा सकता है ।

Comments