आलू मसाला कचोरी रेसिपी

दोस्तो आज हम आलू की कचोरी बनाने की विधि के बारे में जानेगे जो कि एक बहुत ही स्वादिष्ट, करारी, चटपटी रेसिपी है, आलू की कचोरी घर में बहुत ही आसानी से बनाई जा सकती है, तो आइए आलू की कचोरी की विधि के बारे में जाने ।

सामग्री :-

●  मैदा :-  250 ग्राम
●  उबले हुए आलू :-  4
●  प्याज :-  1-2
●  हरी मिर्च :-  1-2
●  अजवाइन :-  1/2 चम्मच
●  जीरा भुना हुआ :-  1/2 चम्मच
●  हरा धनिया या कसूरी मेथी :- 1 चम्मच
●  लाल मिर्च :-  स्वाद अनुसार
●  नमक :-  स्वाद अनुसार
●  हल्दी पाउडर :- 1/2 चम्मच
●  गरम मसाला :-  1/2 चम्मच
●  तलने के लिए तेल

विधि :-

1.  सबसे पहले एक बर्तन में मैदा को छान लें ।
2.  मैदा में अजवाइन, थोड़ा सा तेल, नमक, डाल कर गरम पानी से गूंध ले और इसे 1 घंटे के लिए ढक कर रख दीजिए ।
3.  एक दूसरे बर्तन में उबले हुए आलू को छील कर उसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया या कसूरी मेथी, लाल मिर्च, गरम मसाला, जीरा, आदि सब डाल कर
अछे से मिक्स कर कर रख लीजिए ।
4.  अब पहले से गूंधे हुए मैदे को अछी तरह मसले और छोटी छोटी लुईयाँ बना ले ।
5.  इन लुईयाँ को बेल कर उसमें अल्लू , प्याज से तयार किया हुआ मसाला भर कर इसको गोल आकार की शेप दे कर ऊपर से बंद कर दे ।
6.  एक कड़ाही में तेल गरम करे और मसाले से भरी हुई कचोरियों को तल लें ।
7.  दोस्तो आलू मसाला कचोरी बन कर तैयार है, इसे छोले, टमाटो सॉस, हरी चटनी जा फिर अपनी पसंद से किसी भी तरह खाया जा सकता है ।

नोट :-


●  मैदा गूँधते हुए आप तेल की जगह घी भी ले सकते है ।

Comments