रवा उपमा - रवा उपमा नाश्ते के लिए एक बहुत ही बढ़िया रेसिपी है । अक्सर देखा जाए तो बहुत से लोग इसे पसंद और ना पसंद भी करते है । मुझे कभी भी उपमा खाने की कोई शिकायत नहीं रही हैं । आप इस रवा उपमा में सब्ज़ियों को मिला सकते हैं, लेकिन मैं रवा के पूर्ण स्वाद का आनंद लेने के लिए इसे सादा बनाता हूँ । तो आइए रवा उपमा की विधि के बारे में जाने ।
सामग्री :-
रवा (सुजी) :- 1 कप
प्याज :- 1
टमाटर :- 1
हरी मिर्च :- 1
हरा धनिया :- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
जीरा :- 1/2 चम्मच
नमक :- स्वाद अनुसार
करी पत्ता :- 8-10
तेल - 2 टी स्पून
राई :- 1 चम्मच
उड़द दाल :- 3/4 चम्मच
पानी :- 2.5 कप
विधि :-
1. एक कडाई को गैस स्टोव पर रखे और उसमें घी, तेल गर्म करें ।
2. अच्छी खुशबू उठने तक 5-7 मिनट के लिए धीमी आंच पर रवा को भुने ।
3. ध्यान रखें इसे ज्यादा भूरा न होने दें और इसे किसी प्लेट में निकाल कर रख लें ।
4. अब कड़ाही में तेल गर्म करें ।
5. तड़के के लिए राई डाले और फिर जीरा डालने के बाद उड़द की दाल डाल कर हल्का भूरा होने तक भुने ।
6. फिर प्याज डाल कर हल्का भूरा होने के बाद करी पत्ता, हरी मिर्च डाल कर 1-2 मिनट के लिए भुने ।
7. फिर टमाटर के साथ नमक डाले जब टमाटर नरम हो जाएं तो 2.5 कप पानी डालें और इसे उबलने दें ।
8. एक बार जब यह उबलने लगे तो धीरे-धीरे रवा डालें, साथ-साथ हिलाएं ।
9. गांठ से बचने के लिए लगातार हिलाते रहें, अगर गांठ बनता है तो इसे तोड़ दें ।
10. फिर इसे ढककर 5 मिनट के लिए पकाएं । फिर ताजा धनिया की हरी पत्तियों डाल कर गैस स्टोव बंद कर दें ।
11. इसे किसी भी मसालेदार चटनी के रूप में परोसें और खाएं ।
नोट :- सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, को बारीक काट कर रख लें ।
◆◆◆◆◆

Comments
Post a Comment