मलाई कोफ्ता रेसिपी

दोस्तो मलाई कोफ्ता एक बुहत स्वादिस्ट रेसिपी है, जो कि रेस्टोरेंट के स्वाद अनुसार घर में ही बड़ी आसानी से तैयार की जा सकती है, तो आइए मलाई कोफ्ता की सामग्री और विधि के बारे में जाने ।
सामग्री :-
मैदा :- 100 ग्राम
पनीर :-  250 ग्राम
उबले हुए आलू :-  250 ग्राम
हरा धनिया या कसूरी मेथी :-  1/2 चम्मच
बड़ी इलाइची :- 2
लोंग :- 2
तेज पत्ता 1-2
दालचीनी 1/2 चम्मच
क्रीम :-  2 छोटे कप
दूध :-  1 कप
लाल मिर्च :- स्वाद अनुसार
नमक :-  स्वाद अनुसार
हल्दी पाउडर :-  1/2 चम्मच
गरम मसाला :-  1/2 चम्मच
आमचूर :-  1/2 चम्मच
प्याज :- 5
टमाटर :- 2
लहसुन :-  5-7 कलियां
अदरक पेस्ट :-  1/2 चम्मच
विधि :-
1.  सबसे पहले पनीर और आलू को अछे से मिक्स कर लीजिए ।
2.  मिक्स किये हुए पनीर आलू में बारीक कटी हुई हरी मिर्च, धनिया, लाल मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, 3 बड़े चम्मच मैदा डाल कर
अछे से मिक्स कर लीजिए ।
3.  मिक्स किये हुए मिश्रण के गोल 3आकार के छोटे छोटे कोफ्ते बना लीजिए ।
4.  एक पैन में तेल गरम करे और इन कोफ़्तों को तल कर रख लें ।
5.  अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम होने के बाद इसमें बड़ी इलाइची, लोंग, दालचीनी, तेजपत्ता, प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर
दाल कर थोड़ा ब्राउन होने तक भूने ।
6.  मसाला भुन जाने के बाद इसको ठंडा होने के बाद मिक्सी में ग्राइंड कर लें ।
7.  अब एक कड़ाही में 2 चमच तेल डाल कर ग्राइंड किया हुआ मसाला डाल कर गरम मसाला, लाल मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर डाल कर 5 मिनट तक पकने दें ।
8. 5 मिनट पकने के बाद इसमें क्रीम, दूध डाल कर उबाल आने तक पकने दें ।
9.  तो दोस्तो मलाई कोफ्ते के लिए ग्रेवी बन कर तैयार है, इसमें पहले से तैयार किये हुए कोफ्ते डाल कर 5-7 मिनट ढक कर धीमी आंच पर पकने दें, और
बाद में गैस स्टोव बंद कर दे और ऊपर से हरा धनिया या कसूरी मेथी डाल दें ।

Comments