दोस्तो आज हम आलू फ्रेंच फ्रइस की रेसिपी के बारे में जानेंगे, ये खाने में बहुत ही सॉफ्ट, स्वादिष्ट होते है । इन्हें हम बड़ी आसानी से घर में बना सकते है । तो आइए इसकी सामग्री और विधि के बारे में जाने ।
सामग्री :-
आलू :- 5 ( बड़े साइज के )
आरारोट :- 2-3 चम्मच
नमक :- स्वाद अनुसार
चाट मसाला :- 1-2 चम्मच
तेल तलने के लिए
विधि :-
1. सबसे पहले आलुओं को अछे से धो लें ।
2. इसके बाद आलुओं के चारों तरफ से थोड़ा थोड़ा काट दें ता जो साइडों से कटने के बाद आलू चोरस आकार में दिखे ।
3. इसके बाद हमारे हाथ की फिंगर जैसे लंबे और लगभग आधा इंच मोटे पीस कर लें ।
4. इसके बाद एक पैन को गैस स्टोव पर रख कर पैन में पानी गर्म करें और इन आलू के फिंगर्स को पैन में डाल दे, पानी का लेवल इतना हो कि सारे फिंगर अछे से डूब जाए ।
5. एक उबाल आने के बाद गैस स्टोव बाद कर दें ।
6. इसके बाद आलू के फिंगर्स को पानी से बाहर निकाल कर थोड़ा सूखने दें ।
7. अब एक बर्तन में इन फिंगर्स को डाल कर स्वाद अनुसार नमक डाल दें ।
8. इसके बाद इनको आरारोट में कोट करें ।
9. अब एक तरफ गैस स्टोव पर कड़ाही रख कर तेल गरम करें ।
10. अब थोड़े थोड़े आलू के फिंगर्स को तेल में डाल कर हलके भूरे होने तक तलें ।
11. दोस्तो फ्रेंच फ्रइस बनकर तैयार हैं, इन पर चाट मसाला छिड़क कर टमाटो सॉस या फिर अपनी पसंदीदा सॉस के साथ खाएं और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ।

Comments
Post a Comment