मजेदार पनीर मलाई लड्डू ( Paneer Malai Laddu )

दोस्तो पनीर मलाई लड्डू एक बहुत ही स्वादिष्ट होममेड मिठाई है, पनीर लड्डू में एक मलाईदार बनावट है और ये एक बहुत ही अच्छा स्वाद देते हैं । यह मिठाई घर पर बहुत ही आसानी से तैयार की जा सकती है, तो आइए जाने इसकी सामग्री और विधि के बारे में ।

सामग्री :-

घर का बना पनीर :-  1 कप
दूध :-  1 कप
दूध पाउडर :-  1 कप
मक्खन (घी) :-  1 चम्मच
चीनी :-  1/2 कप
इलायची पाउडर 1/4 चम्मच
पिस्ता :- 2 बड़े चम्मच कटा हुआ गार्निशिंग के लिए

विधि :-

1. 1 कप पनीर बनाने के लिए 4-5 कप दूध काफी रहेगा ।
2.  भारी तल वाले फ्लैट फ्राइंग पैन का उपयोग करें, पनीर, दूध और दूध पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स करें ।
3.  इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, क्योंकि मिल्क पाउडर का मिश्रण आसानी से जल जाने की संभावना होती है ।
4.  साथ ही साइडों पर जम रहे मिश्रण को उतारते रहें ।
5.  ये मिश्रण नरम आटा की बनावट में तब्दील हो जाएगा, इसमें लगभग 10-15 मिनट लगने चाहिए ।
6.  मक्खन को मिश्रण में अच्छी तरह से मिक्स करें और एक मिनट के लिए पकाएं ।
7.  आँच बंद कर दें, एक प्लेट पर पनीर मिश्रण को स्थानांतरित करें, और इसे नार्मल तापमान पर आने दें ।
8.  चीनी और इलायची पाउडर डालें, इसे अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक अछे से मिक्स करें
9.  यह बिल्कुल नरम आटे की तरह होना चाहिए ।
10.  इस मिश्रण के छोटे छोटे आकार में लड्डू बनाएं ।
11.  पनीर मलाई लड्डू बनावट में नरम होने चाहिए ।
11.  पिस्ता से गार्निश करें ।
12.  दोस्तो पनीर मलाई लड्डू बनकर तैयार हैं इस अपने दोस्तों के साथ मिल बैठ कर खाएँ ।


नोट :-

1.  पनीर लड्डू का स्वाद सबसे अच्छा होता है जब इन्हें ठंडा किया जाता है ।

2. अगर लड्डू का मिश्रण टाइट लगे तो चीनी मिलाने से पहले थोड़ा गर्म दूध डालें ।

Comments