पीजा विद बेस रेसिपी ( Pizza with Base Recipe )

दोस्तो आज हम बहुत ही फ़ेमस रेसिपी पीजा के बारे में जानेगें, जो की हम सब की बहुत ही पसंदीदा डिश हैं । दोस्तो पीजा को बहुत ही आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है, तो आइए घर पर पीजा तैयार की सामग्री और विधि के बारे में जानें ।

सामग्री :-

मैदा :-  1 कप
बैकिंग पाउडर :-  1/2 चम्मच
सोडा :-  1/4 चम्मच
चिली फ्लेक्स :- 1/2 चम्मच
दही :-  1/2 कप
तेल :- 3-4 चम्मच
पनीर के टुकड़े
प्याज :-  1-2
शिमला मिर्च :-  1
नमक :-  स्वाद अनुसार

विधि :-

1.  दोस्तो सब से पहले एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चिली फ्लेक्स, नमक सब को अछे से मिक्स करके दही से आटे की तरह गूँध लीजिए ।
2.  गूँधे हुए आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर 1 घंटे के लिए ढक कर रख दीजिए और एक घंटे बाद ये थोड़ा फूल कर एक डफ के रूप में तयार हो जाएगा ।
3.  अब दूसरी तरफ टॉपिंग के लिए प्याज, शिमला मिर्च को बारीक लंबा काट कर रख लीजिए ।
4.  अब एक घंटे बाद इसे बेल लीजिये और फोक की मदद से इसमें छोटे छोटे होल कर दीजिए ।
5.  अब इसे तवे पर धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए ढक कर पकाइए ।
6.  5 मिनट के बाद इसे दूसरी साइड पलट दीजिए और पहले से पकी साइड पर थोड़ा सा तेल लगा दीजिए और 5 मिनट तक दूसरी साइड को पकाइए ।
7.  अब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए ।
8.  अब इस पर एक साइड पर पीजा सॉस लगा कर टॉपिंग के लिए प्याज, शिमला मिर्च, चिली फ्लेक्स, पनीर के टुकड़े लगा कर फिर से 10 से 15 मिनट के ढक कर पकाइए ।
9.  अब इसे तवे पर से प्लेट में निकाल लीजिए और अपने हिसाब से पीस कर लीजिए ।
10.  दोस्तो पीजा बनकर तैयार है इसे आप टमाटो सॉस या फिर अपनी पसंदीदा सॉस के साथ खाइये और सर्व कीजिए ।

नोट :-

1.  ध्यान रखे के जिस साइड आप टॉपिंग कर रहे है उस साइड को पकाते समय ऊपर रखे ।
2.  टॉपिंग आप अपने हिसाब भी कर सकते है ।









Comments