आलू चिप्स रेसिपी ( Allo Chips Recipe )

चाय के साथ कुरकुरे आलू चिप्स हों तो चाय का स्वाद और भी बढ़ जाता है, चाय के साथ कुछ हल्के फुल्के चिप्स, स्नैक्स या पापड़ खाने में बेहद अछे लगते हैं। तो चलिए आज हम आपको आलू के चिप्स बनाने की सामग्री और विधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद करारे और चटपटे होते हैं ।

सामग्री :-

पहाड़ी आलू गोल :– 500 किलो
पानी :– आवश्यकतानुसार
नमक :– स्वादानुसार
तेल; तलने के लिए :– आवश्कतानुसार

विधि :-

1. सबसे पहले सारे आलू को छील लीजिए ।
2. फिर इन आलू को चिप्स कटर से गोल या जालीदार आकार में काट लीजिए ।
3. अब इनको पानी में डालकर अच्छे से धो लीजिए ।
4. गैस स्टोव पर एक बड़े बरतन में पानी गरम कीजिए, इतना पानी भरें कि सारी चिप्स उसमें अच्छे से डूब सकें ।
5. आप इच्छानुसार थोड़ा नमक पानी में डाल सकते हैं ।
6. आलू चिप्स डालने के बाद जब पानी में सफ़ेद सफ़ेद भुज्जे आने लगें तब पानी में चिप्स को एक बार ऊपर नीचे चला दीजिए और 5 मिनट के बाद गैस स्टोव बंद कर दीजिए ।
7. भगोने से चिप्स का सारा पानी बहा दीजिए ।
8. अब धूप में किसी साफ़ कपड़े या प्लास्टिक पर एक एक करके सभी चिप्स को फैला दीजिए ।
9. जब सभी आलू के चिप्स अच्छे से धूप में सूख जाएं तब इन्हें तल कर टेस्ट करें ।

आलू के चिप्स तलने के लिए :-

1. गैस चूल्हे पर कढ़ाही में तेल गरम करें ।
2. जब तेल गरम हो जाएं तब धीमी आंच पर चिप्स थोड़े थोड़े करके तल लें ।
3. तले हुए चिप्स पर लगा तेल हटाने के लिए इन्हें एक टिशू पेपर पर रखें ।
4. गरमागरम आलू के चिप्स बनकर तैयार हैं ।

नोट :-

आप अपने स्वाद अनुसार इनपर नमक, मिर्च, चाट मसाला, या कोई और मसाला डाल कर इसे टेस्ट कर सकते हैं ।


Comments