बटाटा वड़ा या आलू वड़ा रेसिपी

आज हम आपको मुंबई की ख़ास आलू वड़ा या बटाटा वड़ा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं । ताकि जब भी आपका मन इस ख़ास रेसिपी को खाने का करें तो इसे झटपट घर पर बना सके । बटाटा वड़ा या आलू वड़ा बनाना बहुत ही आसान है । तो देर न लगाइए आज ही इसे अपने घर पर बनाइए…

सामग्री :-

बेसन :– 150 ग्राम
आलू उबले हुए :– 250 ग्राम
हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई :– 1 चम्मच
हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ :– 2 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – ½ चम्मच
अमचूर पाउडर :– ½ चम्मच
हल्दी पाउडर :– ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर :– ¼ चम्मच
सौंफ :– ½ चम्मच
तेल :– तलने के लिए
नमक :– स्वादानुसार

विधि :-

1. उबले हुए अलुयों को छीलकर मैंश कर लें ।
2. इसमें अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और हरी मिर्च को मिला लीजिए ।
3. एक कढ़ाही में 1 चम्मच गरम तेल में सौंफ, हल्दी पाउडर और मैंश किए हुए आलू का मिश्रण डाल कर 2 मिनट तक फ्राई करें ।
4. फिर बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिक्स करें ।
5. इस आलू मसाला के मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने दें ।
6. एक अलग बॉउल में बेसन, ¼ चम्मच नमक, और ¼ चम्मच लाल मिर्च डालें, इसमें ज़रूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें ।
7. आलू मसाला के मिश्रण से थोड़ा हिस्सा लेकर गोल गोल बटाटा वडा तैयार करें ।
8.  तैयार किए हुए बटाटा वडा को बेसन के घोल में डिप करें ।
9. कढ़ाही में गरम तेल में डिप किए हुए आलू वड़ा को तलने के लिए डालें और मध्यम आँच पर डीप फ्राई करें ।
10. जब आलू वड़ा फ्राई हो जाए तब इन्हें टीशू पेपर पर निकालें ।

11. गरमागरम बटाटा वड़ा / आलू वड़ा को टमाटर की चटनी या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें ।

Comments