बाजार में मूंगफली कच्ची या भुनी हुई मिलती है । मूंगफली सेहत के लिए बढ़िया और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है । इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, फोलेट और मैग्नीज़ का बड़ा स्रोत होता है । आज हम आपको करारी मसाला मूंगफली को बनाने की विधि बताने जा रहे है जिसे सिर्फ 15-20 मिनट में तैयार कर सकते हैं ।
सामग्री :-
मूंगफली के दाने :– 250 ग्राम
बेसन :– 50 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर :– 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला :– 1/2 छोटा चम्मच
हींग :– एक चुटकी
नमक :– स्वादानुसार
तेल :– 1 चम्मच
तेल :– डीप फ्राई के लिए आवश्यकतानुसार
विधि :-
1. सबसे पहले बेसन, लालमिर्च पाउडर, हींग, 1 चम्मच तेल, नमक और चाटमसाला को एक बाउल में इकठ्ठा कर लें ।
2. इस बेसन में 1/4 कप पानी डालकर बेसन और मसाले को मिक्स करके घोल तैयार कर लें ।
3. ध्यान रहे बेसन के इस घोल को न ज़्यादा पतला और न ज़्यादा गाढ़ा बनाना है ।
4. अब बेसन मसाला के इस घोल में मूंगफली के दाने डालकर 20 मिनट के लिए रख दीजिए ।
5. गैसचूल्हा जलाकर एक कढ़ाही में तेल गरम कीजिए ।
6. गैस की आंच धीमी करके इस घोल में डूबे हुए मूंगफली के दाने डालकर बस 2 से 5 मिनट में एक बड़े छन्ने या कलछी से टिशु पेपर पर निकाल लीजिए ।
7. ध्यान रहे मूंगफली के दाने अगर ज़्यादा समय तक गरम तेल में रहेंगे तो वो जल जायेंगे इसलिए इन्हें गरम तेल में डालकर इन्हें 5 मिनट में निकाल लें ।
8. करारी मसाला मूंगफली को पूरी तरह ठंडा कर लें ।
9. ठंडा होने के बाद इसे एअर टाइट डिब्बे में भर कर रख दीजिएं ।
10. जब भी आपका मन करें तब गरम गरम चाय के साथ करारी मसाला मूंगफली को खाएं ।
11. इसे आप एक महीने तक रखकर खाने में उपयोग कर सकते है ।

Comments
Post a Comment