लच्छा पराठा रेसिपी (Laccha Paratha Recipe)

लच्छा पराठा रेसिपी सरल पराठा रेसिपी है, जो की तवा पराठा से थोड़ा अलग होता है, लच्छा पराठा रेसिपी एक क्लासिक रेसिपी है, जिसमें ज्यादातर मैदा का प्रयोग किया जाता है, लेकिन यहाँ हम गेहूं का आटा प्रयोग कर इसे बनाएंगे । यह एक क्रिस्पी पराठा है जिसमे लेयर्स होती है और आप इसे किसी भी ग्रेवी या सब्जी के साथ परोस सकते है, उम्मीद है कि आप इसे जरूर बनाने की कोशिस करेगें । तो आइए इसकी सामग्री और विधि के बारे में ।
सामग्री :-
गेहूं का आटा :-  2 कप
नमक :-  स्वाद अनुसार
तेल :-  जरूरत अनुसार
घी :-  जरूरत अनुसार
विधि :-
1. लच्छा पराठा रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम आटा गूँध लेंगे ।
2.  एक बड़े बाउल में आटा, नमक डाले और मिला ले ।
3.  इसमें एक बड़ा चम्मच तेल डाले और अच्छी तरह से मिला ले ।
4.  अब इसमें धीरे धीरे पानी डाले और अच्छी तरह से आटा गुंद ले ।
5.  इसे ढक कर 10 मिनट के लिए अलग से रख दे ।
6.  10 मिनट के बाद फिर से गुंद ले जब तक आटा एकदम नरम न हो जाए ।
7.   अब आटे में से एक हिस्सा ले और गोल बॉल की तरह बना ले ।
8.  एक तवे को गरम कर ले, इसमें थोड़ा घी डाले और फैला ले ।
9.  थोड़ा सूखा आटा अलग से रख ले,  अब आटे की लोई को अपने हाथो के बिच में रहे और दबा ले ।
10.  इसे बेलन की मदद से गोल गोल 5-7 इंच डायमीटर में फैला ले ।
11.थोड़ा घी लगाए और इस रोटी को कागज की तरह फोल्ड करें,याद रखें रोटी को रोल नहीं करना है बल्कि फोल्ड करना है ।
12. इसके बाद दोनों किनारों को पकड़कर थोड़ा खीचकर लंबा करें और फिर जलेबी की तरह रोल कर लें ।
13.  इसे गरम किये हुए तवे पर डाले और घी लगाए ।
14.  दोनों तरह से सुनहरा भूरा होने तक पका ले ।
15.  ऐसे ही बचे हुए आटे के पराठे बना ले और गरमा गरम परोसे और खुद खाएं ।
नोट :-

पराठे को दोनों हथेलियों के बीच रखकर मसल दें ताकि इसकी परतें अलग हो जाएं ।

Comments