बेल के फल की शरबत की रेसिपी (Bel juice recipe), Bel ka sharbat / Wood Apple Juice Recipe

दोस्तो आज हम बेल के फल के शर्बत के बारे में जानेंगे जो कि गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है, और इसको पीने से लू से भी राहत मिलती है और इसके इलावा इसके सेहत के लिए और भी फायदे है । तो दोस्तो आइए आज हम बेल के फल की शर्बत बनाने के बारे में जाने ।

सामग्री :-

बेल फल :- 2
चीनी :- 4-5 टेबल स्पून
जीरा (भुना हुआ) :- 1 चम्मच
काला नमक (पिसा हुआ) :- 1 चम्मच
निम्बू रस :- 1चम्मच

विधि :-

1. बेल के फल को अछे से धो ले ।
2. इसे नारियल की तरह हिट करके तोड़ लीजिए ।
3. इसमें से अछे तरह से गूदा निकाल लीजिये ।
4. एक बर्तन में गूदे को डाल कर 2-3 गिलास पानी डाल दीजिए ।
5. पानी डालकर इसे 1 घंटे तक नरम होने के लिए रख दीजिए ।
6. अब इसे अच्छी तरह मसल लीजिये, इतना मसलिये कि सारा गूदा और पानी एक जैसा लगने लगे ।
7. इस मसले हुए गूदे को मोटे छेद वाली छलनी से छान लीजिये, और सारा रस निकाल एक बर्तन में निकाल लीजिये ।
8. अब निकाले हुये रस में चीनी मिला लीजिये ।
10.  जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए तो इसमें ठंडा पानी या नार्मल पानी के साथ आइस क्यूब मिला लीजिए ।
11. अब इसमें नमक और भुना हुआ जीरा, निम्बू का रस भी मिला लीजिए ।
12. दोस्तो ठंडा मीठा बेल का शरबत बनकर तैयार है ।

नोट :-

1. गूदा निकाल कर इसे मिक्सर में ग्राइंड न करे क्यों इसके बीज कड़वे होने के कारण इसका स्वाद खराब हो सकता है ।
2. आप अपनी ईशा अनुसार निम्बू का रस डाल भी सकते हो और नही भी ।
3. एक किलोग्राम बेल के फल से लगभग 5-6 गिलास शर्बत बन जाता है ।

                                                               * * * * *


Comments