बबूल (कीकर के पेड़ की फलियां) के फायदें , Benefits of Acacia beans

दोस्तो आज हम बबूल (कीकर के पेड़ की फलियां) के बारे में और इससे होने वाले फायदों के बारे में जानेंगे ।

1. बबूल कीकर का पेड़ एक कांटेदार पेड़ होता है । सम्पूर्ण भारत वर्ष में यह आसानी से मिल जाता है ।
2. मार्च - अप्रैल के महीने में इस पर फलियो की बहार होती है । इस पेड़ की लकड़ी बहुत ही मजबूत होती है ।
3. इस पेड़ की मुलायम टहनियो को वर्षो से घरो में दातुन बना कर प्रयोग किया जाता रहा हैं । बबूल से ना केवल दाँत साफ रहते हैं बल्कि अनेक प्रकार की बीमारिया भी दूर होती हैं ।
4. एक आयु के बाद शरीर के जोड़ों में लुब्रीकेन्टस एवं केल्शियम बनना कम हो जातां है, जिससे कारन जोडो का दर्द, गैप, केल्शियम की कमी, वगैरा प्रोब्लेम्स सामने आती है ।
5. बबूल के पेड़ पर जो फली (फल) आती है उसको तोडकर सुखाकर पाउडर बना ले ओर नियमित सुबह 1 चम्मच की मात्रा मे गुनगुने पानी से खाने के एक घंटे के बाद, 2-3 महीने लगातार सेवन करने से आपके घुटने का दर्द बिल्कुल सही हो सकता है ।
6. बबूल के फूलों के चूर्ण में बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर 10 ग्राम रोजाना खाने से "पीलिया रोग" मिट जाता है ।
7. बबूल की फली में 12 से 19 प्रतिशत तक "टेनिन" पाया जाता है ।
8. .इसका गूंद बहुत उपयोगी होता है ।
9. बबूल गूंद के प्रयोग से अनेक आयुर्वेदिक औषधियां बनाई जाती है जैसे बबूलारिष्ट और लवंगादि वटी आदि ।
10. इस के गूंद को घी में तलकर उसका पाक बनाकर खाने से पुरुषों और औरतों को काफी फायदें होते हैं ।

नोट :-

1. आप बबूल (कीकर) के पेड़ की शुरुआती कच्ची कच्ची फलियों को प्रयोग के लिए लें ।
2. आप चाहे तो इन फलियों को आचार के रूप में भी आचार डाल कर खा सकते हैं ।



Comments