दोस्तो आज हम आमला के गुणों के बारे में जानेंगे जो कि हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है एक कहावत हम ने हमेशा सुनी हुई है । एक अनार सौ बीमार लेकिन दूसरी कहावत है एक आंवला स्वस्थ जीवन का रास्ता ।
1. अस्थमा में लाभ :- यदि हम हर रोज आमला के रस को शहद के साथ ले तो अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की बीमारी में लाभ मिलता है ।
2. कब्ज की बीमारी से राहत :- आमला का रस लेने से पेट की पाचन क्रिया भी बढ जाती है और कबज की बीमारी दूर होती है ।
3. खून साफ करने में मदद :- शहद के साथ आमला का रस मिलाकर पीने से खून भी साफ होता है । जिससे कई तरह की बीमारियों से राहत मिलती है ।
4. पेशाब की जलन को कम करे :- यदि आपको पेशाब में जलन होती हो तो 30 ml आमला का रस दिन में दो बार रोज पीने से पेशाब की जलन कम होती है ।
5. ब्लीडिंग को कम करे :- यदि पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होती हो तो आमला रस को रोजाना तीन बार केले के साथ लेने से प्रोब्लम दूर होती है ।
6. झाइयां मिटाये और चेहरे की चमक को बढ़ाये :- रोज सुबह आमला के रस को शहद के साथ पीने से आपका चेहरा चमकेगा और झाइंया भी दूर होंगी ।
7. आंखों की रौशनी बढ़ाने में मदद :- आमला का रस रोज पीने से आंखों की रौशनी बढ़ने में भी मदद होती है ।
तो दोस्तो इसी तरह आमला खाने से और भी बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है, हम आमला को किसी भी तरह खा सकते है और इसके पौष्टिक तत्व (विटामिन्स/विटामिन C) कभी भी नष्ट नही होते हैं ।
* * * * *

Comments
Post a Comment