दोस्तो हम सब को पता ही है कि प्याज गर्मियों का राजा है, प्याज का इस्तेमाल हम हमारे घरों में सब्जी के लिए करते है । प्याज अनेक रोगों की रामबाण दवा भी है । तो आइए इसके फायदों के बारे में जाने ।
1. यदि दांत का दर्द हो रहा हो तो उसके नीचे प्याज का एक छोटा टुकड़ा रख कर दबा लेने से आराम मिलता है ।
2. प्याज का सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है ।
3. प्याज के रस का नाभि पर लेप करने से पतले दस्त में लाभ होता है ।
4. सफेद प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से दमा रोग में राहत मिलती है ।
5. प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है ।
6. यदि गठिया का दर्द हो तो प्याज के रस की मालिश करने से आराम मिलता है ।
7. उच्च रक्तचाप के रोगियों को कच्चे प्याज बहुत ही फायदेमंद है, क्योंकि यह ब्लडप्रेशर को कम करता है ।
8. उल्टियां हो रही हों या जी मिचला रहा हो, तो प्याज के टुकड़े में नमक लगाकर खाने से राहत मिलती है ।
9. प्याज का सेवन करने से मानसिक तनाव दूर होता है, क्योंकि प्याज में मौजूद एक विशेष रसायन मानसिक तनाव कम करने में मदद करता है ।
10. घर के बड़े बुजुर्ग गर्मियों में प्याज को साथ में रखने की सलाह देते थे, क्योंकि प्याज इस मौसम की तपन और लू को खुद में समा लेता है और शरीर को गर्मी लगने से बचाता है ।

I found this blog informative or very useful for me. I suggest everyone, once you should go through this.
ReplyDeleteNew Covid-19 Strain