पान के पतों के शर्बत की रेसिपी (Paan shot recipe)

दोस्तो जैसा कि आप जानते है के गर्मी का मौसम चल रहा है और दोस्तो गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोग चाय से दूर भागते हैं । अगर चाय की जगह कोई दूसरा पीने को मिल जाए जो चाय की कमी को पुरा कर सके, और गर्मी से राहत भी दे तो दोस्तो आज हम कलकत्ता के पान के पतों का शर्बत तैयार करने की रेसिपी के बारे में जानेंगे ।

सामग्री :-

कलकत्ता के पान के पते :- 10 पत्ते
सौंफ़ :- 1/2 कप
हरी इलाइची :- 20 पीस
गुलाब की पतियों से बना गुलकंद :- 1/2 कप
चीनी :- 1 कप
हरा फ़ूड रंग :- 1 पिंच
निम्बू का रस :- 1 चम्मच

विधि :-

1. दोस्तो सबसे पहले 1/2 कप सोंफ को साफ पानी से धो कर एक कप पानी में 2 घंटों के लिए भिगो कर रख दें ।
2.  दूसरी तरफ हरी इलाइची के 20 दानों को भी साफ पानी से धो कर 1/4 कप पानी में 1 घंटे के लिए भिगो कर रख दें ।
3. अब मिक्सर जार में पान के 10 पतों को काट कर डाल दें ।
4.  साथ में 20 इलाइची को पानी समेत मिक्सर जार में डालकर अछे से ग्राइंड कर पेस्ट बना लें ।
5.  अब इसमें 1/2 कप गुलकंद डाल कर फिर से ग्राइंड करें ।
6.अब दूसरी तरफ सोंफ को छान कर उसका पानी अलग रख लें और सोंफ में उसी पानी को थोड़ा थोड़ा डाल कर ग्राइंड करें ।
7.  अब एक बर्तन में 1 कप चीनी/मिश्री और 1/2 कप पानी डाल कर बर्तन को गैस पर धीमी आंच पर चाशनी बनाने के लिए रखे ।
8.  अब जो हमने पहले से पान के पतों और सोंफ का पेस्ट बनाकर रखा था वो डाल कर अछे से मिक्स करें ।
9.   लगभग 8-10 मिनट पकने के बाद 1 पिंच फ़ूड रंग को डाल दें ताकि इससे इस शर्बत का रंग और भी अच्छा दिखे ।
10.  अब इसको चलाते हुए 5-7 मिनट के लिए और पकाए ।
11.  अब गैस को बंद कर दे और इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स कर दे ।
12.  ठंडा होने के बाद इसको छननी से छान लें ।
13.  अब इस शर्बत को एक काच की बोटल में डाल कर फ्रिज में रख ले, आप चाहे तो इसे बाहर भी रख सकते है ।
14. दोस्तो पान का शर्बत बनकर तैयार हैं ।
15.  इसको सर्व करने के लिए एक गिलास में 2 चमच्च शर्बत डाल कर पानी के साथ आईस क्यूब डाल कर सर्व करें ।

नोट :-

1. आप चीनी की जगह मिश्री भी ले सकते है ।
2.  आप गुलकंद की जगह ताजा गुलाब की पत्तियां भी ले सकते है पर ध्यान रखें के चीनी या मिश्री की मात्रा को दोगुना कर दे ।
3.  निम्बू का रस मिक्स करने से ये शर्बत जमेगा नही ।
4.  आप इसे ठंडे मिल्क में डाल कर भी पी सकते है ।


                                                                          * * * * *

Comments