सोया वड़ी विद पालक ग्रेवी रेसिपी, Soya wadda with Palak Gravy Recipe

पालक की ग्रेवी के साथ सोया वड़ी मिल कर बहुत ही पौष्टीक और टेस्टी डिश बन जाती है, तो आइए दोस्तो आज हम इसकी सामग्री और विधि के बारे में जानेंगे , उम्मीद है यह आपको पसंद आएगी और आप इसे जरूर बनाने की कोसिस करेगें ।
सामग्री :-
सोया वड़ी :-  1 कप
पालक :-  250 ग्राम
तेल :-  2 बडे चम्मच
जीरा :-  1 बडी चम्मच
प्याज :-  2
टमाटर :-  3
अदरक :-  1 इंच
हरी मिर्च :-  3
लाल मिर्च पाउडर :-  स्वाद अनुसार
कसूरी मेथी :-  2 चम्मच
बेसन :-  1 चम्मच
गरम मसाला :-  ¼ चम्मच
नींबू रस :-  1 चम्मच
मक्खन :-  1 चम्मच
हरा धनिया :- 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
नमक :- स्वाद अनुसार
विधि :-
1.  सोया वड़ी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले दो कप पानी में 1/2 नमक डालकर गैस पर उबलने रख दीजिए ।
2.  पानी में उबाल आने के बाद उसमें सोया बड़ी डाल दीजिए ।
3.  गर्म पानी में सोया वडी को लगभग 15 से 20 मिनट रहने दीजिये ।
4.  अब 250 ग्राम पालक को अच्छे से दो से तीन बार धोकर काट लीजिए ।
5.  पालक को काट कर ½ कप पानी डाल कर उसे किसी बर्तन में उबालने रख दीजिए ।
6.  पालक को लगभग 5 मिनट तक उबलने दीजिए और अच्छे से उबल जाने के बाद गैस को बन्द कर दीजिए, पालक के उबल जाने के बाद उसे किसी बर्तन में निकल लीजिए ।
7.  अब 2 प्याज,  3 टमाटर, 1 इंच अदरक, 3 हरी मिर्च का मिक्सर में पेस्ट बना लीजिए ।
8.  सब्जी का मसाला तैयार करने के लिए एक पेन में 2 बडे़ चम्मच तेल गर्म करने रख दीजिए ।
9.  तेल गर्म हो जाने के बाद इसमें 1 चम्मच जीरा डाल कर उसे हल्का भुन लीजिए ।
10.  जीरा भुन जाने के बाद तेल में  में पिसा हुआ पेस्ट दाल लीजिए ।
11.  पेस्ट को तेल में डाल कर भुन लीजिए अब इसमें स्वाद अनुसार लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और इसे अछे से भुन लीजिये,  मसाले काे तक तक भुने जब तक मसाला अपना तेल न छोड दें ।
12 . मसाले के तेल छोड जाने के बाद उसे  2 चम्मच कसूरी मेथी डाल दीजिए, मेथी के भून जाने के बाद इसमें 1 चम्म्च बेसन को ¼ कप पानी मे घोल कर मसाले में डाल दीजिए और मसाले को चलाते हुए अच्छे से पका लीजिए ।
13. अब पालक को मिक्सर में हल्का सा पिस लीजिए ।
14.  मसाले के पक जाने के बाद  उसमें पिसा हुआ पालक डाल दीजिए और मिलाते हुए पका लीजिए ।
15.  अब इसमें ¼ कप पानी, स्वाद अनुसार नमक, 1/2 चम्मच गरम मसाला डाल कर धीमी आंच पर ढक कर 5 मिनट तक पकने दीजिए ।
16.  अब सोया वड़ी को गर्म पानी से निकाल कर निचोड़ लीजिए ।
17.  अब पालक के मसाले में वड़ी को डाल दीजिए और 3 से 4 मिनट धीमी आंच पर ढक कर पकने दीजिए ।
18.  इसमें 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच मक्खन और 2 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए ।
19.  सोया वड़ी विद पालक ग्रेवी की सब्जी सर्व करने के लिए  तैयार है आप इस सब्जी को आप चावल या रोटी किसी के साथ भी खा सकते हो ।
सुझाव :-
1.  पालक के उबले हुए पानी को आप निकाल भी सकते हो या अपने टेस्ट के अनुसार उसे सब्जी में डाल भी सकते हो ।
2.  कसूरी मेथी नही हो तो आप ताजी मेथी का भी इस्तेमाल कर सकते है या इसे स्किप कर सकते है ।
3.  आप सब्जी में बेसन की जगह मक्की का आटा भी डाल सकते है ।

4.  आप अपनी सब्जी की ग्रेवी अपने अनुसार पतली या गाडी बना सकते है ।

Comments