दोस्तो जैसा कि आप जानते है कि गर्मियों के मौसम आ रहा है और बढ़ती गर्मी में हमे अलग अलग तरह के शर्बत पीने का मन करता है तो दोस्तो आज हम तरोताजगी देने वाला नींबू पुदीने का मसालेदार शर्बत तैयार करने की सामग्री और विधि के बारे में जानेंगे, वैसे भी निम्बू की और पुदीने की तासीर ठंडी होती है ।
सामग्री :-
पुदीने की पत्तियां :- 1 कप
नींबू का रस :- 1/2 कप
चीनी :- 2 कप
नींबू के टुकड़े - 4
काला नमक :- 1 चम्मच या स्वादानुसार
नमक :- 1/2 चम्मच या स्वाद अनुसार
भुने हुए जीरे का पाउडर :- 1 छोटा चम्मच
हरा फ़ूड कलर :- 2 पिंच
विधि :-
1. सबसे पहले पुदीना साफ करके पत्तियों को साफ पानी से धो लीजिए ।
2. इसके बाद इन पत्तियों को मिक्सर जार में डालकर 1/2 कप पानी डाल कर बारीक पीस लीजिए ।
3. अब एक बर्तन को गैस पर रख कर उसमें 2 कप चीनी के साथ 1 कप पानी डाल कर गैस को चालू कर दे ।
4. थोड़ी चीनी घुल जाने के बाद पहले से तैयार पुदीने के पेस्ट को गैस पर रखे बर्तन में डाल दें ।
5. गैस की आंच को धीमी कर दे और 5-7 मिनट के बाद इसमें 1 चम्मच काला नमक और 1 चमच्च भुना हुआ ज़ीरा 1/2 चमच्च नमक और 2 पिंच हरा फ़ूड कलर डालकर अछे से मिक्स करें ।
6. हनी की तरह चाशनी बन जाने तक इसको चलाते हुए पकाते रहे ।
7. इसके बाद गैस बंद कर दे, और 1/2 कप निम्बू का रस डाल कर मिक्स कर दे, और इसे ठंडा होने दे ।
8. दोस्तो हमारा पुदीने और निम्बू का शर्बत बन कर तयार है ।
9. इसको सर्व करने के लिए एक गिलास में आइस क्यूब डाल कर 2 टेबल स्पून या अपने स्वाद अनुसार इस शर्बत को डाल कर पानी मिला कर अछे से मिक्स करके पी सकते है ।
10. शर्बत के गिलास को सजाने के लिए इसके ऊपर पुदीने की पत्तियों और नींबू के टुकड़े डाल दीजिए ।
नोट :-
1. आप चीनी अपने स्वाद अनुसार कम या ज्यादा डाल सकते है ।
2. शर्बत के लिए आप पानी के जगह सोडा वाटर का उपयोग भी कर सकते हैं ।
3. चीनी के बदले आप मिश्री का उपयोग भी कर सकते है ।

Comments
Post a Comment